Last Updated:
Chhattisgarh Minister Training: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी मंत्री जुलाई में आईआईएम में खास ट्रेनिंग लेंगे. इस बात की जानकारी खुद मंत्री ओपी चौधरी ने दी है. ट्रेनिंग शिविर 3.0 को सरकार की उस सोच का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें केवल योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि उनके रिजल्ट को जमीन पर उतारना प्राथमिकता है. ऐसे समय में जब जनता बेहतर और तेज प्रशासन की अपेक्षा रखती है, तो यह ट्रेनिंग शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और रिजल्ट देने में अहम भूमिका निभा सकता है.
छत्तीसगढ़ के मंत्री IIM में करेंगे ट्रेनिंग
रिपोर्ट-विशु शुक्ला
Chhattisgarh Minister Training: छत्तीसगढ़ में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को नई ऊंचाई देने की तैयारी शुरू हो गई है. विष्णु देव साय सरकार जुलाई में नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में दो दिवसीय ट्रेनिंग शिविर 3.0 का आयोजन करने जा रही है. खास बात ये है कि इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य के सभी मंत्री ट्रेनिंग करेंगे. बदलते समय में प्रशासन के सामने आने वाली चुनौतियों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक सेवाओं की बेहतर पहुंच जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के लिए क्यों जरूरी है ट्रेनिंग?
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित बनाने के लिए हम हर दिशा में प्रयासरत हैं. जिस तरह की आईएस की ट्रेनिंग होती है. राजनीतिक लोगों को जीवन में अनुभव होते रहने चाहिए. इसी के तहत मंत्रियों की ट्रेनिंग जुलाई में IIM में होगी. 3.0 प्रोग्राम लागू होने जा रहा है. इससे मंत्रिमंडल के साथियों को बड़ा लाभ होगा. हर दिन सीखने का दिन होता है. सीखने का प्रक्रिया जिस दिन समाप्त हो जाती है. उस दिन व्यक्ति जड़ हो जाता है. ट्रेनिंग से आईडिया और अनुभव मिलता है.
दीपक बैज ने कसा तंज
मंत्रियों के आईआईएम में ट्रेनिंग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ट्रेनिंग तो मंत्री बनते साथ भी दी गई थी. मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए बोला जा रहा है. सब मंत्री सिर्फ वसूली में लगे हैं. ट्रेनिंग छोड़ पूरी सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
कल सीएम हाउस में अचानक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई थी. इस पर दीपक बैज ने कहा कि एक हफ्ते से चर्चा चल रही है कि मंत्रिमंडल का इस्तीफा लिया जाएगा. कल बैठक में मंत्रियों के काम काज की समीक्षा हुई है. कमजोर कामकाज वाले मंत्रियों के इस्तीफे की बात हुई है. इस्तीफा कब होगा यही बड़ा सवाल है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें
Source link


