उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसी के तहत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ी की जा रही है, जिसकी जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है।मकान तोड़े जाने की प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-पाठ किया और इसके बाद अपने पैतृक घर पर खुद गेती चलाकर कार्रवाई की शुरुआत की। मुख्यमंत्री की बहन और उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती यादव का मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आया है।


