छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी .(फाइल फोटो).
Ajit Jogi Health Update: पूर्व सीएम अजीत जोगी अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं. ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी ताजा हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डायनामिकली स्थिर है. अजीत जोगी 9 मई को जिस दिन गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब से वो कोमा में ही चल रहे हैं. वेंटीलेटर के माध्यम से सांस ले रहे हैं. कई विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है. अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिवेट करने की हर संभव कोशिश डॉक्टरों द्वारा की जा रही है, लेकिन मष्तिक में किसी प्रकार की कोई हलचल होती नजर नहीं आ रही है.
9 मई से अस्पताल में हैं अजीत जोगी
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का पिछले 15 दिनों से रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्रीनारायणा अस्पताल में उपचार चल रहा है. अस्पताल की ओर से रविवार सुबह जारी किए बुलेटिन में बताया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री जोगी को राइल्स ट्यूब के माध्यम से अस्पताल के आहार के साथ-साथ अब घर का बना खाना देना भी शुरू किया गया है. पूर्व सीएम को गंगा इमली का बीज गले में फंसने पर हार्ट अटैक आने के बाद 9 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से वे कोमा में हैं. अजीत जोगी के मष्तिक में किसी भी प्रकार की हलचल होती नजर नहीं आ रही है. कई प्रकार की मष्तिक से संबंधित थेरपी को अजीत जोगी के मष्तिक को जागृत करने के लिए इस्तेमाल किया गया है लेकिन किसी प्रकार से कोई गतिविधि मष्तिक में होती दिख नहीं रही है. इसलिए डाक्टरों की चिंता बढ़ती जा रही है. अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी स्थिर बताया जा रहा है. उन्हें वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
बघेल सरकार का बड़ा फैसला, गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील का सूखा राशन
छत्तीसगढ़: 7 साल पहले आज ही के दिन ‘लाल’ हुआ था झीरम, वो मंजर याद कर होती है सिहरन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 25, 2020, 2:42 PM IST


