कोरोना से मध्यप्रदेश में आज 15 की मौत, मिले 232 नए मरीज

भोपाल में सबसे ज्यादा 51 नए मरीज मिले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोविड-19 से आज 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं 232 नए मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 9228 हो गई है।

कोरोना से मध्यप्रदेश में अब तक 399 मौतें हो चुकी हैं। आज इंदौर में 4 मरीज इससे काल के गाल में समा गए। उज्जैन में 3, रतलाम और राजगढ़ में 2-2, बुरहानपुर, श्योपुर, धार, खरगोन में 1-1 मौत हुई है।

आज भी सबसे ज्यादा 51 मरीज राजधानी भोपाल में मिले। भोपाल में अब तक 1733 कुल पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3722 पॉजिटिव केस वाले इंदौर में 35, नीमच 18, बुरहानपुर 15, भिंड 14 और उज्जैन में 12 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के 51 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है। सिर्फ एक जिला निवाड़ी इससे अब तक बचा हुआ है।

अच्छी बात यह है कि मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट काफी अच्छा है। प्रदेश में अब तक 6108 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज ही 230 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2721 है।

यह भी देखें : अच्छी खबर; छत्तीसगढ़ में आज मिले सिर्फ 23 मरीज

कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here