यूपी में 15 Ips अफसरों के तबादले, कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी होगें झांसी के नए SSP …।

लखनऊ। सूबे की योगी सरकार ने एक साथ 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को वहां से हटाकर झांसी भेज दिया गया है। वहीं चित्रकूट धाम के डीआईजी दीपक कुमार को अब अयोध्या धाम के उपमहानिरीक्षक एवं एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। 15 आईपीएस ट्रांसफर में डीआईजी/एसएसपी के फार्मूले पर अयोध्या और कानपुर के एसएसपी बनाया गया है।

लंबे से समय से अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी को साइड लाइन करते हुए एसपी रेलवे झांसी बनाया गया। 22 साल से कानपुर में कानून के संरक्षण में पल रहे विकास दुबे कांड और लैब टेक्नीशियन की फिरौती के बाद के मामले कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी हटाए गए हैं। उन्हें एसएसपी झांसी बनाए गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here