16 फरवरी को वाराणसी में PM मोदी, महाकाल एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी – Pm narendra modi varanasi 16th february inaugurate projects maha kaal express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी करीब 30 से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. वहीं पीएम मोदी अपने दौरे में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 430 बेड का सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल की भी सौगात देंगे.

इसके साथ ही पीएम मोदी IRCTC की महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. रातभर चलने वाली यह पहली निजी ट्रेन 3 तीर्थ केंद्रों वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here