डॉक्टर्स ने अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है. (File Photo)
Ajit Jogi Health Update: पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है. ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है.
अस्पताल की ओर से मंगलवार सुबह जारी किए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को चीफ इंटेनसिविस्ट डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में आईसीयू की टीम, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विनोद अग्रवाल और उनकी टीम. न्यूरोफिजिशियन डॉ. छत्रपाल सिंह साहू, डॉ विवेक त्रिपाठी समेत अस्पताल के विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जा रही है. ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, लीवर, किडनी आदि सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. हालांकि उनके मस्तिष्क की गतिविधियां बेहद कम है.
वेंटिलेटर से दी जा रही सांस
अजीत जोगी लगातार कोमा में चल रहे हैं. जब से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है तब से ही उन्हें वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है. खाना राइल्स ट्यूब के माध्यम से अस्पताल के आहार के साथ-साथ अब घर का बना खाना देना भी शुरू किया गया है. पूर्व सीएम को इमली का बीज गले में फंसने पर हार्ट अटैक आया था. इसके बाद 9 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से वे कोमा में हैं. तो वहीं अस्पताल में अजीत जोगी से मिलने वालों का तांता लगा है. लगातार उनसे मिलने कई वीआईपी आ रहे हैं. जोगी से मिलने के बाद सभी उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. कई प्रकार की मष्तिक से संबंधित थेरपी को अजीत जोगी के मष्तिक को जागृत करने के लिए इस्तेमाल किया गया है लेकिन किसी प्रकार से कोई गतिविधि मष्तिक में होती दिख नहीं रही है. इसलिए डाक्टरों की चिंता बढ़ती जा रही है. अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी स्थिर बताया जा रहा है. उन्हें वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व सीएम अजीत जोगी, डॉक्टरों ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट
फ्लाइट और ट्रेन से छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए सख्त नियम तय, नहीं माने तो होगी कार्रवाई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 26, 2020, 12:58 PM IST

