17 मई के बाद राज्यों को मिलें ये पांच अधिकार, बघेल ने पीएम मोदी के सामने रखी मांग – Lockdown pm modi video conferencing chhattisgarh cm bhupesh baghel

  • ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की
  • पंजाब सीएम ने एग्जिट स्ट्रेटजी बनाने की मांग की

लॉकडाउन क्या 17 मई के बाद खत्म हो जाएगा या फिर कुछ ढील के साथ आगे भी जारी रखा जाएगा. लोगों के मन में ऐसे तमाम सवाल उठ रहे होंगे. पीएम मोदी ने सोमवार शाम को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब और बंगाल के सीएम ने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए बिना आगे बढ़ना मुमकिन नहीं है.

तेलंगाना के सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि पैसेंजर ट्रेन चलाने से कोरोना संक्रमण का खतरा है. वहीं, राजस्थान के मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रेड जोन वालों को ग्रीन जोन में जाने की इजाजत ना दी जाए.

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा हुई. इस दौरान मैंने निम्न मांगे रखीं हैं तथा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

1. राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए.

2. कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए.

3. रेगुलर ट्रेन और हवाई सेवा, अंतर राज्यीय बस परिवहन की शुरुआत राज्य सरकारों से विचार विमर्श कर किया जाना चाहिए.

4. मनरेगा में 200 दिन की मजदूरी दी जाए.

5. राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पंजाब के सीएम ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचानी जरूरी है, तीन महीने के लिए वित्तीय मदद दी जाए. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि टेस्टिंग के लिए रणनीति बनाई जाए. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से लॉकडाउन के दौरान लोगों के जीवन यापन और जिंदगियों को सुरक्षित करने के लिए एक उचित एग्जिट स्ट्रेटजी बनाने की मांग भी की है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here