17397 new patients found in 24 hours, 219 patients died

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कुल 17,397 नए मामले सामने आए. गुरुवार के दिन 16,750 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) की पुष्टि हुई थी. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 14,284 मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली और स्वस्थ होकर घर लौटे. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को इस संक्रमण से 219 मरीजों की मौत हो गई.

एक्टिव मरीजों की संख्या 1,23,479

सरकार के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,22,965 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,23,479 हो गई है. शुक्रवार को संक्रमण के जो 17397 मामले आए हैं, उनमें रायपुर जिले से 3215, दुर्ग से 11857, राजनांदगांव से 937, बालोद से 363, बेमेतरा से 421, कबीरधाम से 444, धमतरी से 470, बलौदाबाजार से 801, महासमुंद से 479, गरियाबंद से 332, बिलासपुर से 1317, रायगढ़ से 1144, कोरबा से 843, जांजगीर चांपा से 908, मुंगेली से 531, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 301, सरगुजा से 433, कोरिया से 413, सूरजपुर से 440, बलरामपुर से 380, जशपुर से 394, बस्तर से 199, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 23, कांकेर से 482, नारायणपुर से 18, बीजापुर से 34 और अन्य राज्य से 11 मामले हैं.

कोरोना की स्थिति समीक्षाआपको बताते चलें कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुद्दे और जरूरत पूरी गंभीरता से रखे. उन्होंने पीएम को बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण से लड़ने की उनकी योजना क्या है और कैसे इस संक्रमण को काबू में किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि जिस दर वर केंद्र को वैक्सीन मिल रही है, उसी दर पर सारे राज्यों को भी मुहैया कराया जाए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here