GCM कॉन्वेंट स्कूल में 18 वर्षीय युवती की मौत, आत्महत्या की सूचना से मचा हड़कंप

छतरपुर के नौगांव के GCM कॉन्वेंट स्कूल में 18 वर्षीय मेस वर्कर आत्महत्या से हडकंप मच गया ,मृतिका की पहचान पार्वती सिंह गौड़ के रूप मे हुई,आत्महत्या मामले में पुलिस ने बयान दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।नौगांव थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि एक मर्ग की सूचना मिली थी कि एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जांच की जा रही है।पुलिस को सूचना स्कूल की प्रिंसिपल ने दी थी। मृतका की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 प्लस है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, वे रास्ते में हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/1480634.mp4

थाना पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल ने दोपहर में किसी झगड़े की बात बताई है। साथ ही मृतका की उसकी बहन से मोबाइल पर बातचीत के दौरान बहस होने की बात भी सामने आई है। बॉयफ्रेंड का एंगल भी हो सकता है, जो भी जांच में सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

blob:https://www.no2politics.com/651105d3-fcc0-44cf-beaa-4a45d1d91589

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here