2 बच्चों के बाप ने क्यों लगाई 16 साल की लड़की को आग, जानिए इस खौफनाक कहानी का राज

रात तीन बजे सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की को आग लगा दी. (सांकेतिक तस्वीर)

रात तीन बजे सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की को आग लगा दी. (सांकेतिक तस्वीर)

22 साल का शादीशुदा और 2 बच्चों का बाप मोहल्ले की 16 साल की लड़की से एक तरफा प्रेम करता है. नाबालिग लड़की ने मना किया तो उसने खौफनाक कदम उठाया. रात तीन बजे उसने लड़की को आग लगा दी और भाग गया.

रायपुर. 22 साल के 2 बच्चों के बाप ने 16 साल की नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. नाबालिग लड़की 50 फीसदी जल गई है. उसका इलाज जारी है. घटना मंगलवार-बुधवार की देर रात सेरीखेड़ी इलाके की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, लड़की और आरोपी करन पोर्ते एक ही मोहल्ले के हैं. करन 22 साल का है और उसके दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद वह पिछले 4 महीने से नाबालिग को परेशान कर रहा है. नाबालिग जहां भी जाती है वह उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है. पुलिस ने बताया कि करन पीड़ित लड़की से शादी करना चाहता है. जबकि नाबालिग उसे इतना नापसंद करती है कि बातचीत करने से भी इंकार करती है.

रात 3 बजे घुसा लड़की के कमरे में

नाबालिग के पिता ने भी कई बार आरोपी करन को समझाया कि वह नाबालिग को परेशान करना छोड़ दे, लेकिन, करन नहीं माना. पुलिस ने बताया कि मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 3 बजे करन चुपचाप दबे पैर नाबालिग के कमरे में घुस गया. वहां दोनों के बीच विवाद हुआ और करन ने अचानक नाबालिग पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी. इस दौरान उसके शरीर पर भी आग लग गई. उसने तुरंत अपने कपड़ों की आग बुझाई और वहां से भाग गया.फरार हो गया आरोपी

आग लगने के बाद नाबालिग चीखती हुई कमरे के बाहर निकली तो उसे देखकर परिजन घबरा गए. किसी तरह उन्होंने आग बुझाई और तुरंत अस्पताल ले गए. नाबालिग की हालत गंभीर है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस ने बताया कि करन की तलाश में उसके रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे गए हैं. दोस्तों से भी पूछताछ हो रही है. उसका मोबाइल लगातार बंद मिल रहा है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here