धमतरी. मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, समाज मे रहते हुए आदमी अपने दोस्त (Friend) यार रिश्तेदार और अपने पड़ोसियों के प्रति भावनाएं संवेदनाएं रखता है. यही संवेदना मनुष्यों को आपस मे जोड़ती भी है. यही संवेदना सुख और खुशियों को आपस बांट कर बढ़ाती है तो दु:ख और संकट को आपस मे बांट कर कम भी करती है., दरअसल ये संवेदना उन खास गुणों में से एक है जो इंसान को जानवर से अलग और बेहतर प्राणी बनाती है. इस तरह की संवेदना की उम्मीद जानवरों से नहीं की जाती, लेकिन कभी कभी ऐसी संवेदना दिखा कर जानवर भी इंसानों को हैरान कर देते हैं.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) शहर की एक गली में कुछ ऐसा घटा जो आपको भी हैरान कर देगा. गली के दो आवारा कुत्ते (Dogs) आपस मे लड़ रहे थे. लड़ते लड़ते दोनों नाली में जा गिरे. ये नाली दो फीट चौड़ी और करीब साढ़े 3 फीट गहरी थी. इस जाम नाली में गंदा पानी लबालब भरा हुआ था. अब दोनों कुत्ते इसमे फंस गए और बाहर नहीं निकल पा रहे थे. तभी इनमें से एक कुत्ते का साथी डॉगी (Doggy) वहां आया. अपने दोस्त को संकट में फंसा देख वो बेचैन हो गया. इसके बाद उसने जो कुछ भी किया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखिए कि वो कुछ बोल नही सकता, इंसानों की तरह हाथ पकड़ कर दोस्त को बाहर खींच भी नही सकता, लेकिन वो मदद करना चाह रहा है, वो लगातार अपने पंजे से अपने दोस्त को छू रहा है, मांनो हिम्मत बंधा रहा हो और कोशिश करने के लिए कह रहा हो, ऐसा वो लगातार कर रहा है.
देखें धमतरी का वायरल Video
रंग लाई डॉगी की को कोशिश
आखिर डॉगी की ये कोशिश रंग भी लाती है और उसका दोस्त जोर लगा कर गहरे नाली से निकल जाता है. इस नज़ारे को आस पास के लोग भी देख रहे थे, लेकिन डर और गंदगी के कारण किसी ने कुत्तों के पास जाने का साहस नहीं किया. ये सब कुछ अपनी आंखों से देखने वाले एक बच्चे गगन कुम्भकार ने बताया कि ये कुत्ते काफी खरनाक हैं और लड़ते हुए नाली में गिर गए थे. इनके काटने के डर से कोई भी इंसान इनके करीब नहीं जा रहा था, लेकिन भले ही ये कुत्ते खतरनाक होंगे लेकिन इनके अंदर भी एक दूसरे के लिए जो भावना है वो इस घटना से समझी जा सकती है.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link