
हादसा तब हुआ जब मजदूर अपने घर जा रहे थे.
नई दिल्ली:
कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दो और मजदूरों के सड़क हादसों में मारे जाने की खबर है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा में बिहार के रहने वाले एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया. वहीं दूसरे मजदूर की मौत बीती रात यूपी के रायबरेली में हो गई. हरियाणा के अंबाला कैंट में दो प्रवासी मजदूर सड़क पर जा रहे थे, तभी तड़के एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी. एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें
पुलिस के मुताबिक मजदूर सड़क के रास्ते बिहार जा रहे थे. अचानक से कार आई और ड्राइवर ने उस पर अपना नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद यह हादसा हुआ. हादसे के बाद से ड्राइवर लापता है, जबकि कार को जब्त कर लिया गया है.
एक अन्य हादसे में बुलंदशहर में 25 साल के प्रवासी मजदूर को टक्कर मार दी गई. शिवकुमार दास कुछ लोगों के साथ साइकल चलाकर बिहार अपने गांव जा रहा था, तभी उसे टक्कर मार दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के ब्रेक फेल हो गए थे, इसके बाद ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा.
वीडियो: सिटी सेंटर: लॉकडाउन में घर जाने के लिए निकले थे रास्ते में हुई मौत
Source link

