20 टंकियों से आज शाम नहीं होगी पानी की सप्लाई, रायपुर के इन इलाकों में टैंकर भेजेगा निगम, 20 tanks will not get water supply this evening nagar nigam will send water tanks | raipur – News in Hindi

20 टंकियों से आज शाम नहीं होगी पानी की सप्लाई, रायपुर के इन इलाकों में टैंकर भेजेगा निगम

लोगों को परेशानी हो सकती है. (File Photo)

नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप लगाने और डिलवरी पाइप फिटिंग का कार्य किया जाएगा.

रायपुर.  45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी के बीच रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) ने एक बार फिर शटडाउन लिया है. इस वजह से शहर की बड़ी आबादी को अज एक टाइम पानी नहीं (Water Supply) मिलेगा. 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप की फिटिंग की जा रही है. इस कारण आज सुबह पानी की सप्लाई के बाद  20 पानी टंकियों से शाम के वक्त पानी की सप्लाई नहीं होगी. नगर निगम ने पंप फिटिंग के लिए 5 घंटे का शटडाउन लिया है. इस वजह से 20 टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा.

राजधानी रायपुर में पारा 40 के पार है. गर्मी में पानी की जरूरतें और खपत बढ़ जाती है. अब एक टाइम पानी नहीं आने से शहर की आधी आबादी इससे प्रभावित होगी. वहीं नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप लगाने और डिलवरी पाइप फिटिंग का कार्य किया जाएगा. इस वजह से  5 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है. इससे 20 पानी टंकियों में एक टाइम पानी का सप्लाई नहीं किया जाएगा. मेयर का कहना है कि अगले दिन सप्लाई पूरी तरीके से बहाल कर दी जाएगी. वहीं जहां जरूरत होगी उन इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी.

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

रायपुर नगर निगम फिर शटडाउन करने जा रहा है. इस वजह से शहर की एक बड़ी आबादी को पानी सप्लाई नहीं की जाएगी.  भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी और रामनगर ओव्हर हेड टैंक में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी.गौरतलब है कि इससे पहले 150 एमएलडी इंटेकवेल में पुराने पंप को निकालकर नया पंप लगाने और डिलीवरी पाइप और वाल्व की फिटिंग के लिए 11 मई को शटडाउन लिया गया था. इस दौरान शहर की 19 पानी टंकियों से सप्लाई प्रभावित हुई थी.

 

ये भी पढ़ें: 

COVID-19 Update: फिर बढ़ा संक्रमण का दायरा, 68 नए मरीज मिले, एक्टिव केस हुए 361 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- 4 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों के आने की संभावना

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 27, 2020, 10:00 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here