21 वर्षीय बेटे ने पिता की हत्या के लिए दी सुपारी,आरोपियों के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट हुआ खुलासा।

एक बार फिर पिता पुत्र के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ अपने 21 वर्षीय बेटे ने ही अपनी पिता को डेढ़ लाख मे सुपारी देकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया घटना के लगभग 48 घंटे बाद गरोठ एडीशनल SP हेमलता कुरील ने जूनापानी गांव मे हुई इस घटना का खुलासा प्रेस वार्ता आयोजित कर किया है।

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के जूनापानी गांव मे दो दिनों पूर्व खेत पर सो रहे किसान कालू सिंह की रात्रि मे अज्ञात लोगों द्वारा धारधार हथियार से हत्या कर खेत के पास ही खाई मे दफना कर ऊपर से मिट्टी डाल दी घटना की सुचना के बाद पुलिस मोके पर शव को बाहर निकाला व शव का पीएम करवाया उसके बाद पुरे मामले की जाँच मे पुलिस बारीकी से जुटी वही शंका के आधार पर पुलिस ने मृतक के 21 वर्षीय बेटे कृपाल सिंह को ज़ब हिरासत मे लिया और उससे बारीकी से पूछताछ कि तो उसके द्वारा हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि मेरे दूर के रिश्तेदार को मेने डेढ़ लाख मे मेरे पिता को मारने के लिए सुपारी दी थी और बीस हजार रूपये भी एडवांस मे दिए थे उसके बाद हत्या कि योजना बनाई गई और मृतक के बेटे के अलावा तीन अन्य आरोपियों ने योजनाबद्ध तरिके से हत्या कर दी उसके बाद गरोठ ASP हेमलता कुरील के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुरे मामले का खुलासा किया गया वही ASP ने बताया कि इस जघन्य अपराध मे सफलता पाने वाली पूरी टीम को मंदसौर SP के द्वारा 10,000 रूपये कि राशि से पुरुस्कार दिया जायेगा।

blob:https://www.no2politics.com/73f5257b-007c-45cb-9d15-2d181c9086a0

बाइट : हेमलता कुरील ASP गरोठ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here