36 साल की महिला पर 22 साल के लड़के का आया दिल, शादी के बहाने किया सेक्स

  • राजधानी भोपाल में सामने आया दुष्कर्म का मामला
  • शादी का वादा करके बनाते रहा शारीरिक संबंध
  • पति से अनबन के चलते मायके में रह रही थी महिला

भोपाल। 36 साल की महिला, 22 साल का लड़का। उम्र में 14 साल का फर्क। लेकिन दोनों में इश्क का जुनून चढ़ गया। युवक ने शादी करने का वादा करके महिला को अपने आगोश में ले लिया। और वह सब हो गया, जो नहीं होना चाहिए था। जवानी की आग में दोनों झुलस गए। वे इस आग में कई बार तपे, लेकिन कुछ समय बात महिला को होंश आया तो वह ग्लानि से भर गई। युवक पर जल्दी शादी का दबाव बनाया, लेकिन तृप्त हो चुका युवक अब शादी से मुकर गया। यहीं से दोनों में अनबन हुई और महिला ने पुलिस के सामने फरियाद कर दी। युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया है। मामला राजधानी भोपाल के करीब गांधीनगर क्षेत्र का है। यहां पर 36 वर्षीय एक महिला ने 22 साल के युवक विकास पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने धारा 376 और 376 (2) के तहत प्राथमिकी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार कोहेफिजा के सिंगारचोली निवासी महिला की पूर्व में शादी हो चुकी है, उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता की शादी के बाद अपने पति से अनबन शुरू हो गई। इसके बाद महिला अपने एक बच्चे को लेकर पति से अलग रहती है। पति से अलग होने के बाद महिला और उसके पुराने दोस्त विकास के बीच करीबियां बढ़ गईं। महिला से 14 साल कम उम्र का विकास ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाया। महिला का आरोप है कि विकास ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, महिला ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद विकास ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला विरोध करती तो विकास जल्द ही शादी करने का वादा करता। लेकिन कई दिन बीतने के बाद जब विकास ने शादी नहीं की तो महिला का ठगा जाने का अहसास हुआ। उसने एफआईआर दर्ज करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here