छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी. फाइल फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की तबीयत को लेकर चौथा मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) सोमवार की सुबह जारी किया गया.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि अभी भी हाइपोक्सिया की स्थिति है. इसकी वजह से शरीर का तापमान कम करके उन्हें बेहोशी की दवा दी जा रही थी. अब इस दवाई को कम किया जाएगा. शरीर में तापमान को धीरे—धीरे बढ़ाकर सामान्य की ओर लाया जाएगा. इसके बाद उनके मस्तिष्क का रिसपॉंस देखा जाएगा. फिलाहाल उनका मस्तिष्क न के बराबर काम कर रहा है. उन्हें वेंटीलेटर के जरिये सांस दी जा रही है. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
इसको बताया झूठ
मध्य प्रदेश से अलग होकर साल 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले सीएम अजीत जोगी को की तबीयत अचानक बीते 9 मई को खराब हो गई. वे रायपुर स्थित अपने बंगले के लॉन में गंगा इमली खाए थे. इमली का बीजा उनकी सांस नली में अटक गया था. इसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में बीते भर्ती कराया गया. वह फिलहाल कोमा में हैं. इसी बीच, 10 मई की देर रात सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह वायरल हो गई. इसके बाद तुरंत अस्पताल की ओर से डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अफवाह को झूठा बताया और उनकी तबीयत को लेकर सही जानकारी दी.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में सीएम भूपेश बघेल की चिठ्ठीबाजी, 48 दिन में केन्द्र सरकार को लिखे 20 खत
छत्तीसगढ़: पति से झगड़ा के बाद फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई ग्वालियर, लॉकडाउन में फंसी तो..
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 11, 2020, 11:21 AM IST