शुजालपुर में भाजपा नेता के घर 25 लाख की चोरी

शुजालपुर। रविवार को भाजपा के दिवंगत जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैस के सूने मकान में करीब 25 लाख के जेवर, नगदी के साथ एक्टिवा स्कूटर चोरी का मामला सामने आया। दुर्गा अष्टमी की पूजा करने गांव गया परिवार दशहरा के अगले दिन जब घर आया, तब वारदात का पता चला।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बेस का कोरोना में निधन हुआ था। परिवार चित्रांश नगर कालोनी में निवास करता है। दुर्गा अष्टमी की पूजन के लिए परिवार के सदस्य मकान में ताला 10 अक्टूबर को गांव बेरछा दातार गए थे। 13 अक्टूबर को वापस आने पर घर का सामान बिखरा मिला। फरियादी दिग्विजय सिंह बैस पिता स्व नरेन्द्र सिंह बैस ने पुलिस को बताया जब वे रविवार को दोपहर 2 बजे घर पहुंचे तो दरवाजे का कुन्दा टूटा हुआ व गेट अटका हुआ था। अन्दर जाकर देखा, तो अन्दर के दोनो कमरे के दरवाजे खुले मिले। अलमारी का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी में रखे 25 लाख के जेवर व नगदी सहित बदमाश स्कूटी चुरा ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here