खस्ताहाल सड़कें. सांकेतिक फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) में चिल्फी से साल्हेवारा तक बनने वाली सड़क (Road) का निर्माण इतनी धीमी गति से चल रहा है कि तीन साल में यह पचास फीसदी भी नहीं बन सकी.
कवर्धा के लोगों ने मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो. क्योंकि आधे-अधूरे निर्माण से सड़क किनारे का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. दुकान में धूल भर जाती है. ग्राहक खड़ा होना नहीं चाहते. सड़क किनारे के घर रोज धूल का स्नान कर रहा है. स्थानिय निवासी आदित्य तिवारी का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य बीजेपी सरकार के समय से काम शुरू हुआ था, जो समय पर पूरा नहीं हो सका. सरकार बदलने के बाद तेजी की उम्मीद थी. लेकिन बाद में भी कोई प्रगति नहीं दिख रही है. इससे तो पहले का सकरा सड़क ही अच्छा था. कम से कम धूल तो नहीं उड़ती थी.
व्यापारी भी परेशान
व्यापारी गोविंदलाल ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी से लोग परेशान तो है हीं. व्यापारी वर्ग भी खासे परेशान हैं. सड़क किनारे दुकान लगाने वालों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. सामान बाहर नहीं निकाल पा रहे. दुकानों में धूल भर रहा है, उनके ऊपर भी दिनभर धूल का गुबार आता है. गाड़िया चलती है. तेज हवा चलती है. कई दिन तो दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है.कलेक्टर ने कही ये बात
सड़क निर्माण में देरी हो रही ये बात जिला प्रशासन भी मान रहा है. पर क्यों इस पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की अपनी दलील है. उनका कहना है कि मामला हाई कोर्ट में लंबित था. फॉरेस्ट एरिया का भी इशू होने के चलते देरी हुई है. पूर्व ठेकेदार के द्वारा कार्य में देरी व लापरवाही बरतने के चलते टेंडर निरस्त कर दिया गया है. नए सिरे से टेंडर निकालकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
किसानों को न्याय योजना के 5100 करोड़ रुपए बांटेगी छत्तीसगढ़ सरकार, इसी महीने मिलेगी राशि
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 2:08 PM IST


