30 अप्रैल तक घर पर रहें, कोरोना को हराये : मुख्यमंत्री श्री चौहान


30 अप्रैल तक घर पर रहें, कोरोना को हराये : मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों से अपील
 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 21, 2021, 18:53 IST

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक घर पर ही रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपने गाँव, शहर, मोहल्ले या कॉलोनी में कोरोना कर्फ्यू लगाने का प्रण लें। यह प्रण लें कि 30 अप्रैल तक घर पर ही रहेंगे। यह युद्ध है, जिसे बाहर निकल कर नहीं, घर पर रहकर ही जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घर पर रहें और कोरोना को हराये।


संदीप कपूर 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here