इंदौर में 500 करोड़ की विवादित जमीन पर बवाल, पुलिस पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की विवादित जमीन को लेकर पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 22 जून की रात डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था, जिसमें दोनों जवान घायल हो गए थे। अब पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

22 जून की रात डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।घटना के बाद कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों मोहसिन, मोहम्मद अफजल शेख, दर्शन कचनारे और चंदन वर्मा की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में रखा गया है। पुलिस अब उनका रिमांड लेकर यह पता लगाएगी कि हमले की साजिश किसने रची, इसमें और कौन-कौन शामिल था तथा 500 करोड़ रुपये की विवादित जमीन पर कब्जे के पीछे किन लोगों की भूमिका है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले में आगे भी अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/06/705182.mp4

बाइट:अमरेंद्र सिंह — एडिशनल डीसीपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here