आकाशीय बिजली गिरने से 40 भेड़ो की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है….जहाँ तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 39 भेड़ों और 1 बकरी सहित कुल 40 पशुओं की मौत हो गई..घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है….बताया जा रहा है..कि ये पशु राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों के थे…जो अपने पशुओं के साथ डूमरपाली गांव के आसपास डेरा डाले हुए थे….अचानक हुए इस हादसे ने पशुपालक परिवार को गहरा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है…।

दरअसल धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया…तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई…इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया…बताया जा रहा है कि राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक अपने भेड़-बकरियों के साथ गांव के समीप ठहरे हुए थे…बारिश से बचने के लिए पशुओं को एक स्थान पर इकट्ठा किया गया था…तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई…जिसकी चपेट में आने से 39 भेड़ों और 1 बकरी सहित कुल 40 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई…

घटना के बाद पशुपालकों में हड़कंप मच गया… देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए…एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत की खबर पूरे गांव और क्षेत्र में फैल गई, जिससे सनसनी का माहौल बन गया…वही स्थानीय लोगों का कहना है…कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी…हादसे के बाद मृत पशु जमीन पर बिखरे पड़े मिले….पशुपालक परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है….

क्योंकि उनकी आजीविका का मुख्य साधन यही पशु थे..इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है…ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है…फिलहाल राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है…प्रशासनिक टीम द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here