स्कॉर्पियो से 42 पेटी अवैध शराब जब्त, 10 लाख रुपये का मशरूका पकड़ा, चालक मौके से फरार

मुरैना पोरसा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोरसा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से 42 पेटी देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेंथरा से कुकथरी मार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन से अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने सेंथरा-कुकथरी मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बंबा वाली कच्ची सड़क पर एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 25 पेटी लाल देशी मसाला मदिरा और 17 पेटी प्लेन देशी शराब रखी मिली। बरामद शराब की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित पूरी शराब जब्त कर ली।मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।कार्रवाई में पोरसा पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here