45 डिग्री की तपती दोपहरी में भी डटे हुए हैं कोरोना वॉरियर्स, गर्मी से बचने कर रहे ऐसे उपाय | raipur – News in Hindi

45 डिग्री की तपती दोपहरी में भी डटे हुए हैं कोरोना वॉरियर्स, गर्मी से बचने कर रहे ऐसे उपाय

पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है.

रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी जहांगीर खान ने बताया कि कोरोना वायरस के इस संकटकाल में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सख्ती और मुस्तैदी जरूरी है.

रायपुर. नौतपा (Nautapa 2020) की तपती दोपहरी में सूरज आग उगल रहा है. रायपुर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन ऐसे समय में भी कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) अपनी ड्यूटी में तैनात हैं. राजधानी में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाते हुए चौक-चौराहों पर डटे हुए हैं और लोगों से लॉकडाउन का नियम पालन कराने की लगातार अपील कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर में तापमान तेजी से बढ़ा है और कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी इसी दौरान बढ़े हैं. ऐसे में लॉकडाउन का नियम पालन कराने में सबसे अहम भूमिका पुलिस की है.

लॉकडाउन 4.0 में  फिर एक बार पुलिस की सख्ती देखी भी जा रही है. तेज गर्मी ने घर बैठे लोगों को भी बेहाल कर दिया है. ऐसे में फील्ड में तैनात पुलिसकर्मी भी गर्मी से परेशान हैं. इससे बचने के लिए कई तरह के जतन करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन उसी मुस्तैदी से अपने ड्यूटी भी निभा रहे हैं.

गर्मी से बचने के लिए कुछ ऐसा उपाय
रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी जहांगीर खान ने बताया कि कोरोना वायरस के इस संकटकाल में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सख्ती और मुस्तैदी जरूरी है. भले ही इस अभी तेज गर्मी पड़ रही हो लेकिन ये ड्यूटी सबसे ज्यादा जरूरी है. जहांगीर का कहना है कि गर्मी में डिहाइड्रेशन बचने के लिए ज्यादा पानी,आम पना और शिकंजी का सेवन कर रहे हैं.यहीं ड्यूटी कर रहे मानेंद्र तिवारी का कहना है कि बढ़ती गर्मी का असर उन पर भी हो रहा है और ड्यूटी करते वक्त खुद को कोरोना के साथ गर्मी से भी बचाना जरूरी है. इसलिए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग तो कर ही रहे हैं. साथ ही घर से बाहर निकलते समय पानी की बड़ी बोतल हमेशा साथ रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं. मानेंद्र का कहना है कि वे अगर खुद को फीट और स्वस्थ रखेंगे तभी वे अपनी बेहतर तरीके से कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: 1 हफ्ते में 4 गुना बढ़े केस, एक भी जिला ग्रीन जोन में नहीं, जानें आपके शहर का हाल 

बघेल सरकार का बड़ा फैसला, गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील का सूखा राशन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 5:52 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here