सौतेली मां की क्रूरता का शिकार हुआ 5 साल का मासूम, गर्म पलटे से दागा..!

गुना – एक दिल दहलाने वाली घटना में एक सौतेली मां ने अपने 5 साल के बेटे को गर्म पलटे से दाग दिया क्योंकि उसने सोते समय बिस्तर में बाथरूम कर दी थी। गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला।पीड़ित बच्चे की दादी रईसा बानो ने पुलिस थाना चाचौड़ा में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने बच्चों की सौतेली मां रजिया बानो पर अपराध क्रमांक 376/24 धारा 115(2),118(1),BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चे ने रात में बिस्तर में बाथरूम कर दी थी, जिससे सौतेली मां ने गुस्से में आकर गर्म पलटे से बच्चे को दाग दिया।बच्चे की दादी ने बताया कि बच्चे की पहली मां का देहांत हो चुका है और सौतेली मां ने यह घटना की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सौतेली मां की तलाश जारी है।बाईट – रईसा बानो,बच्ची की दादी बाईट -तोफिक शाह,पीड़ित 5 वर्षीय बच्चा I

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240802-WA0010.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here