25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवार से आने वाले गरीब बच्चों के लिए आरक्षित रहेगी.
छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई 50 फीसदी सीट पर अगर छात्राओं की संख्या कम होती है तब छात्रों को सीट दी जाएगी.
25 प्रतिशत सीटें बीपीएल के लिए
25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवार से आने वाले गरीब बच्चों के लिए आरक्षित रहेगी. स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूलों में खाली सीटों की तुलना में आवेदन अधिक आने की स्थिति में बच्चों का चयन लॉटरी के जरिए किा जाएगा.
प्रवेश के लिए कमजोर समूह के छात्रों को प्राथमिकता कक्षा पहली, 6वीं और 9वीं के अलावा बीच की कक्षाओं में प्रवेश के लिए कमजोर समूह के छात्रों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है जिसमें पालक को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा साथ ही पिछली कक्षा में अंको को भी चयन का आधार माना जाएगा. आपको बता दें कि प्रदेश में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल पिछले साल खोले गये हैं और इस साल 119 नये स्कूल खोले जाने की तैयारी है. शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और बीच की कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-
ATMA May Registration 2021: एटीएमए मई सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल
BSEH Class 10 Exams: हरियाणा बोर्ड इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर स्टूडेंट्स को करेगा प्रमोट
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गये निर्देश के मुताबिक स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं. एक बच्चे का आवेदन केवल एक स्कूल के लिए ही स्वीकार किया जा रहा है. छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई 50 फीसदी सीट पर अगर छात्राओं की संख्या कम होती है तब छात्रों को सीट दी जाएगी.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

