50 percent seats reserved for girls in Government English Medium School

सरकार ने अपने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 25ज्ञ सीटें BPL परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित की हैं.

सरकार ने अपने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 25ज्ञ सीटें BPL परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित की हैं.

दाखिले के लिए 31 मई तक आवेदन मंगाए गए हैं. इस बार तय किया गया है कि 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं को दी जाएंगी, वहीं 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवार से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी.

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की 50 प्रतिशत सीटें बेटियों के लिए आरक्षित रहेगी. प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्कूल में एडमिशन के लिए 31 मई तक आवेदन मंगाए गए हैं. इस बार ये तय किया गया है कि 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं को दी जाएंगी, वहीं 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवार से आने वाले गरीब बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी.

कमजोर आय वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता

स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूलों में खाली सीटों की तुलना में आवेदन अधिक आने की स्थिति में बच्चों का चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. कक्षा पहली, 6वीं और 9वीं के अलावा बीच की कक्षाओं में प्रवेश के लिए कमजोर समूह के छात्रों को प्राथमिकता देने का फैसला किया गया है, जिसमें पालक को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. साथ ही पिछली कक्षा में अंकों को भी चयन का आधार माना जाएगा.

119 नए स्कूल खोलने की तैयारी में सरकारआपको बता दें कि प्रदेश में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल पिछले साल खोले गए हैं और इस साल 119 नए स्कूल खोले जाने की तैयारी है. शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और बीच की कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं और एक बच्चे का आवेदन केवल एक स्कूल के लिए ही स्वीकार किया जा रहा है. छात्राओं के लिए आरक्षित रखे गए 50 फीसदी सीट पर अगर छात्राओं की संख्या कम होती है, तब छात्रों को सीट दी जाएगी.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here