#5GLaunch: रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, देखिए आपके शहर में कब शुरू होगी ये सेवा…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 5जी सेवाओं की शुरूआत की। यह तकनीक बिना विलम्ब के अत्यधिक डेटा दर और उच्च विश्वसनीय संचार प्रदान करेगी। 5जी तकनीक ऊर्जा, स्पेक्ट्रम और नेटवर्क की दक्षता में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस- आईएमसी के छठे संस्करण का भी उद्घाटन किया। चार अक्तूबर तक चलने वाले आईएमसी 2022 का विषय है- नया डिजिटल ब्रह्मांड। 

देश के इन शहरों में शुरू हुई 5G सेवा

देश में पहले दौर में 13 शहरों में 5G सेवा आज से शुरू हो गई है, इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं। साल 2023 तक इस सेवा से का विस्तार पूरे देश में करने की योजना है।

मोदी ने समझी तकनीक

प्रधानमंत्री ने जियो पवेलियन विजिट किया। उन्होंने पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G डिवाइसेज को देखा और जियो ग्लास के माध्यम से यूज केसेज को एक्सपीरिएंस किया। उन्होंने युवा जियो इंजीनियरों की एक टीम से एंड-टु-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को समझा। उन्हें बताया गया कि कैसे 5G शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने में मदद कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here