6168 विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं किया गया घोषित, जानें डिटेल

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021: 6168 विद्यार्थी परीक्षा फार्म हुए थे अपात्र.

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021: 6168 विद्यार्थी परीक्षा फार्म हुए थे अपात्र.

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 100 फीसदी पास प्रतिशत के साथ घोषित कर दिया गया है.  वहीं परीक्षा परीक्षा फार्म अपात्र होने के कारण 6168 विद्यार्थी का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया.

नई दिल्ली.  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 100 फीसदी पास प्रतिशत के साथ आज यानी की 19 मई 2021 को घोषित कर दिया गया. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने वर्चुअल परिणाम जारी किया. 10 कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. बता दें कि कोरोना के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. 6168 विद्यार्थी का रिजल्ट नहीं किया गया जारी छत्तीसगढ़ बोर्ड बोर्ड के अनुसार 10वीं परीक्षा 2021के लिए कुल 4,67,261 विद्यार्थी ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6168 विद्यार्थी के परीक्षा फार्म अपात्र घोषित कर दिए गए थे. इस कारण इन विद्यार्थियों का परिणाम नहीं जारी किया गया. शेष 4,61,093 विद्यार्थी के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें 224112 छात्र बालक एवं 231999 छात्राएं शामिल हैं. इस आधार पर पास किए गए 10वीं के विद्यार्थीबता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया था. अब 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए हैं. दसवीं का परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया है.  वहीं यदि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्त नंबरों से समहत नहीं होता है, तो उसे स्थिति सामान्य होने के बाद अपग्रेडिंग परीक्षा में शामिल होने का बोर्ड मौका बोर्ड की ओर से दिया जाएगा. 96.81 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन से हुए पास घोषित किए गए 10वीं के रिजल्ट में 96.81(446393 विद्यार्थी) फीसदी को प्रथम श्रेणी में पास किया गया है. वहीं 1.96 फीसदी (9024 विद्यार्थी) को सेकेंड डिविजन से पास किया गया है, जबकि 5676 b विद्यार्थियों (1.23 फीसदी) को थर्ड डिविजन से पास घोषित किया गया है.
यह भी पढ़ें – CGBSE 10th Result 2021: 4 लाख 61 हजार से ज्यादा छात्रों का इंतजार होगा खत्म, कोई नहीं होगा फेल Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, जानें पिछले वर्ष कैसा रहा पास प्रतिशत ऐसे चेक करें रिजल्ट – सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं. – होम पेज पर दिए गए HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT – 2021 के लिंक कर क्लिक करें. – यहां रोल नंबर आदि डालकर रिजल्ट चेक करें. यहां से देखें डायरेक्ट रिजल्ट




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here