उज्जैन में 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का वर्चुअली शुभारंभ, 27 नवंबर तक होंगे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

उज्जैन में आयोजित 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आज वर्चुअली शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाकवि कालिदास के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर किया है।वक्तव्य में कहा गया कि महाकवि कालिदास की साहित्य साधना, ज्ञान, संकल्प और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 27 नवंबर तक चलने वाला यह समारोह साहित्य, कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।साथ ही कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2124153673303695408/photo/1?a=eL7Xs9HyZ_ejncESncg&s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here