
अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक कोविड-19 के अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है. ये आग शहर के श्रेय अस्पताल के आईसीयू में लगी. बता दें कि ये अस्पताल शहर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए बनाया गया है. इस हादसे में 40 अन्य मरीजों को बचाया गया है.
यह भी पढ़ें
अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
Eight patients dead after fire breaks out at COVID-19 designated hospital in Ahmedabad: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2020
विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

