मऊगंज के अपर कलेक्टर को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मऊगंज में बड़ी कार्यवाही करते हुए मऊगंज के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरिफ्तार किया है। अपर कलेक्टर ने पीड़ित से बटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में फैसला करने के लिए 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसमे से 10 हजार पहले लिया जा चुका था जिसकी शिकायत पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर को रंगे हाथों गिरिफ्तार किया है।वी ओ 01…..गुरुवार को रीवा की लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरिफ्तार किया है

इस कार्यवाही के बाद मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया। दरअसल मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील के ग्राम खूझ के रहने वाले रामनिवास तिवारी का पारिवारिक बटवारे की फाइल अपर कलेक्टर राजस्व न्यायालय मऊगंज में चल रही था अपर कलेक्टर द्वारा उसके पक्ष में फैसला करने के लिए 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसमे से 10 हजार रूपये पीड़ित से पहले ही लिया जा चुका था। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त पुलिस में की जिसके बाद लोकायुक्त द्वारा मामले की जांच कराई गई और मामला सही पाए जाने पर अपर कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ने जाल बिछाया गया। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता रामनिवास ने अपर कलेक्टर को 5 हजार रूपये दिए वैसे ही वहां पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी।

बाइट: गोपाल सिंह, धाकड़ लोकायुक्त एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here