9 जनवरी से बस्तर संभाग के दौरे पर निकलेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ दौरा. (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ दौरा. (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) 9 जनवरी से बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 9 और 10 जनवरी को संभाग के नारायणपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बस्तर (Bastar)संभाग का दौरा करेंगे. जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जनवरी से बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 9 और 10 जनवरी को संभाग के नारायणपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यहां मुख्यमंत्री नारायणपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम सभा को संबोधित भी करेंगे.

इसके बाद वह केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर, आदर्श गोठान केरलापाल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतराई, रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री  शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने चलाया ‘बोलो भारत कैम्पेन’, Twitter पर कर रहा ट्रेंड

विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री बघेल के दौरे का जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उसके अनुसार 9 जनवरी को वह रायपुर से सुबह 10.45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे नारायणपुर जिले के केरलापाल पहुंचेंगे. वहां वे आदर्श गोठान का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद दोपहर 12.55 बजे केंद्रीय विद्यालय परिसर, गरांजी नारायणपुर का अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे 1.40 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे. बताया गया है कि इस दौरान कुछ जगहों पर ग्रामीणों से भी सीधा संवाद करेंगे. वह स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों से भी बात करेंगे.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here