90 percent may be effective Oxford vaccine, serum institute is Indian partner – ऑक्सफॉर्ड वैक्सीन 90 प्रतिशित प्रभावी हो सकती है, सीरम इंस्टिट्यूट है भारतीय साझेदार

ऑक्सफॉर्ड वैक्सीन 90 प्रतिशित प्रभावी हो सकती है, सीरम इंस्टिट्यूट है भारतीय साझेदार

नई दिल्ली:

ब्रिटेन के एस्ट्राज़ेनेका ने सोमवार को कहा कि नोवल कोरोना वायरस के लिए इसका टीका लगभग 90% प्रभावी हो सकता है, बिना किसी साइड इफेक्ट के, यह COVID-19 महामारी को रोकने के लिए दुनिया को एक और महत्वपूर्ण उपकरण देने जैसा है. वैक्सीन की दोनों डोज देने पर संयुक्त विश्लेषण के परिणामस्वरूप औसतन 70% प्रभावकारिता प्राप्त हुई. 

ब्रिटेन और ब्राजील में देर से चरण के परीक्षणों के अनुसार, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित वैक्सीन COVID-19 को रोकने में 90% प्रभावी थी, जब इसे कम से कम एक महीने के बाद एक पूर्ण खुराक के रूप में प्रशासित किया गया था.

ऑक्सफॉर्ड के साथ मिलकर यह वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (CEO Adar Poonawala) ने एक बयान में कहा “मुझे यह सुनकर प्रसन्नता हुई कि कोविशील्ड एक सस्ती और रखरखाव में आसान और ये जल्द ही व्यापक रूप से उपलब्ध होने वाली # COVID19 वैक्सीन है. पहली खुराक में यह 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करती है वहीं इसकी बाकी खुराकों में 62 प्रतिशत की सुरक्षा प्रदान करेगी.  इस पर आगे का विवरण, आज शाम को दिया जाएगा”

Newsbeep


अदर पूनावाला ने ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के ट्वीट के बाद अपना ट्वीट किया था.  ऑक्फॉर्ड के ट्वीट में लिखा था, “आज कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. अंतरिम डेटा शो से ज्ञात होता है ऑक्सफ़ोर्ड वैक्सीन 70.4% प्रभावी है, और दो डोज़ देने पर परीक्षण बताते हैं कि यह 90% तक हो सकता है, दुनिया भर में कम लागत पर इसे आपूर्ति करने के लिए हमें एक कदम और करीब पहुंचे हैं.”

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here