देर रात मिले 97 और मरीज, छत्तीसगढ़ में अब रोज 100 से ऊपर आ रहे कोरोना पॉजिटिव

बिलासपुर में मिले थोकबंद 41 नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या अब रोज 100 से ज्यादा बढ़ने लगी है। बुधवार को भी कुल 114 मरीज मिले, इनमें से 97 की रिपोर्ट देर रात आई। बिलासपुर में पहली बार एकसाथ 41 पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की बुधवार रात 8 बजे की रिपोर्ट में 17 नए मरीज मिलने की जानकारी दी गई थी। आज सुबह हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि देर रात 97 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बिलासपुर में 41 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरबा में 25, रायगढ़ और महासमुंद में 7-7, रायपुर 5, दुर्ग और राजनांदगांव 3-3, कवर्धा और मुंगेली 2-2, सरगुजा, सूरजपुर और बेमेतरा में 1-1 नया मरीज मिला है।

no2politics ने कल ही बताया था – कम मरीज मिलने से खुश न हों, देर रात बढ़ रहे पॉजिटिव

सप्लीमेंट्री कोविड रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here