केंद्रीय जेल इंदौर में न्यायाधीशों का निरीक्षण, महिला कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार केथ, उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रिंसिपल रजिस्टर त्रिपाठी, जिला कलेक्टर आशीष सिंह, अतिरिक्त सीपी अमित सिंह, जज मोहम्मद अब्बासी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय जेल इंदौर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बेरकों का दौरा किया और बंदियों से उनकी विधिक समस्याओं के बारे में चर्चा की। बंदियों ने किसी भी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी।

इस दौरान, मध्य प्रदेश जेल विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत महिला बंदियों के कौशल विकास के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में नवनिर्मित महिला हथकरघा केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। इसके साथ ही जेल उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जो महिला बंदियों के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक बड़ा कदम साबित होगा। इस निरीक्षण से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना हुई और महिला बंदियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई।

बाइट – अलका सोनकर – जेल अधीक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here