मऊगंज में क्लॉस रूम में मनाई गई बर्थडे पार्टी, बियर का उड़ाया फॉर्ग, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल।

Oplus_131072

मऊगंज जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने जमकर बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया। इस जश्न में छात्र छात्राओं के साथ महिला अथिति विद्वान भी शामिल रही। हद तो ये हो गई कि छात्रों ने महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में बियर की बोतले खोलकर सेंपेन की तर्ज पर शेक किया और केक काटा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला मऊगंज जिले का है शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया, प्रोफेसर की टेबल में केक सजाई गई और केक काट कर सेरेमनी शुरू हुई। बर्थडे ब्वॉय ने मेम को आवाज दी। मेम आइए और मेम केक कट कराने पहुंच गई। फिर क्या मेम ने जैसे कि स्टूडेंट को केक खिलाई बियर की बोतल खुल गई। छात्रों ने सेंपेन की तर्ज पर बियर खोली और शेक किया। इतना ही नहीं बियर को हवा में उड़ा कर जश्न मनाया इस दौरान अन्य मौजूद छात्र छात्राएं तालियां बजाते रहे। कुछ छात्रों ने बियर की बदबू पर आपत्ति भी की लेकिन नजरअंदाज करते हुए जश्न में प्रोफेसर के साथ छात्र छात्राएं डूबी रही। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसने शिक्षा के स्तर की पोल खोलकर रख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here