Jammu And Kashmir Panchayat Elections Postponed Due to Law And Order Issues – जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव हुए स्थगित, सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला

खास बातें

  1. जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव हुए स्थगित
  2. सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला
  3. 5 मार्च से आठ चरणों में होने थे उपचुनाव

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) को स्थगित कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में 12,500 से अधिक पंचायत सीटों के लिए 5 मार्च से आठ चरणों में उपचुनाव होने थे. जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘पंचायतों के उपचुनावों को सुरक्षा कारणों से तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है.’

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस की चुनाव आयोग से गुहार, नेताओं पर लगा PSA, पार्टी कैसे लड़े पंचायत चुनाव?

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मामलों को लेकर गृह विभाग से मिली जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया. पंचायत उपचुनाव पांच से 20 मार्च के बीच आठ चरण में होने वाले थे.  बता दें कि जम्मू कश्मीर को मिले विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद राज्य में पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि होने वाली थी. बता दें कि साल 2018 में हुए पंचायत चुनाव में दो प्रमुख पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेस और PDP ने इसका बहिष्कार किया था. इसके बाद लगभग 12 हजार सीटे खाली रह गई थीं. 

टिप्पणियां

VIDEO: जम्मू-कश्मीर में कुछ पाबंदियों के साथ 2G इंटरनेट सेवा बहाल

(इनपुट: भाषा से भी)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here