छतरपुर, मध्य प्रदेश: छतरपुर के बसारी दरवाजे के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला और उसके साथी ने मिलकर एक ई-रिक्शा चालक की सरेआम जूते और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहगीर तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं और किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक मामूली बात पर शुरू हुआ था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला और उसके साथ का व्यक्ति रिक्शा चालक पर हमला कर रहे हैं, जबकि रिक्शा चालक शायद शराब के नशे में धुत था और खुद का बचाव करने में असमर्थ दिख रहा था।
इस घटना ने कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजे की है।
फिलहाल, पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस बात पर हुआ था और इसमें शामिल लोगों की पहचान क्या है। देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।


