ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में सेंध, विमान का स्क्रैप चोरी करते 3 मजदूर गिरफ्तार

ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के अंदर से विमान के पुराने स्क्रैब चोरी करने वाले तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान छुपाकर ले गए थे।दरअसल घटना महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर की है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। 9 सितंबर 2026 को निर्माणकार्य के दौरान तीन मजदूरों ने विमान के पुराने स्क्रैब पर हाथ साफ कर दिया। हालांकी सामान अनुपयोगी एवं कबाड़ था. लेकिन एयर फ़ोर्स स्टेशन में चोरी होना बड़ी घटना थी. जब इस घटना की भनक एयरफोर्स सिक्योरिटी ऑफिसर विनोद को लगी तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना महाराजपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस कड़ी में शनिवार को पुलिस पड़ताल में बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी राजकुमार वाल्मीक, शीलू वाल्मीक और रामसिया वाल्मीक को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी किये गए विमान के पुराने और कबाड़ हो चुके स्क्रैब बरामद किये हैं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि चोरी किये गए स्क्रैब ट्रैक्टर ट्रॉली में छुपाकर बाहर ले गए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त कर ली है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके में चोरी की घटना गंभीर है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपियों ने इस तरह की कोई चोरी की है. साथ ही इस वारदात में कोई और कर्मचारी शामिल है या नहीं।

बाइट – यशवंत गोयल, थाना प्रभारी, महाराजपुरा, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here