पन्ना: जेके सीमेंट में तोड़फोड़, पुलिस पर हमले के मामले में 43 पर केस दर्ज

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पगरा स्थित जेके सीमेंट कंपनी में दो दिन पहले हुई तोड़फोड़ और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।दरअसल, दो दिन पूर्व एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसमें कंपनी का डंपर शामिल था।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जेके सीमेंट कंपनी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। वायरल वीडियो में भीड़ की उग्रता और कंपनी में तोड़फोड़ साफ देखी जा सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

साईं कृष्ण एस थौटा (एसपी पन्ना) ने इस मामले में कार्रवाई की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here