कटनी में SP अभिनय विश्वकर्मा ने कंट्रोल रूम में बैठकर सुनी जनसमस्याएं, बदला जनसुनवाई का अंदाज़

कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई अब बदल गई है। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पहली जनसुनवाई को एक नए अंदाज़ में आयोजित किया। मंगलवार को एसपी खुद कंट्रोल रूम में अधिकारियों की टीम के साथ मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली इस जनसुनवाई में कुल 28 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं।

एसपी ने प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पचीसिया सहित अन्य एसडीओपी और सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जून माह के पहले सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिसका उद्देश्य पुलिस स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है।

यह पहल पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।अभिनय विश्वकर्मा (एसपी कटनी) ने इस नई व्यवस्था पर बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here