नीमच: 20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नीमच: नीमच जिले की नयागांव पुलिस टीम ने 12 जून, 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर, नयागांव पुलिस ने नवकार सिटी गेट, नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाइवे पर आशिक पिता सरफराज खान (26), निवासी गांगनिया खेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच को पकड़ा। उसके कब्जे से 211 ग्राम ब्राउन शुगर और घटना में प्रयुक्त उसकी बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपी आशिक खान को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जावद में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर आगे की विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here