केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की दर्दनाक मौत

गुप्तकाशी, उत्तराखंड: केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर आज सुबह गौरीकुंड के नजदीक धुरी खर्क के समीप क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र के एक दंपति और उनका 23 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल हैं।

इनकी हुई मौत…

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने इस दुखद दुर्घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 5 बजे के करीब हुई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविएशन कंपनी का था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here