ईरान के हमले से दहला इजरायल: मिसाइलों की बारिश, 7 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

यरुशलम: बीती रात ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला किया, जिससे देश में खौफनाक मंजर देखने को मिला। कई मिसाइलों को इजरायल की सुरक्षा प्रणाली इंटरसेप्ट नहीं कर सकीं, जिसके परिणामस्वरूप वे रिहायशी इलाकों में जा गिरीं।

ईरान की ओर से उत्तरी इजरायल पर किए गए इन हमलों में मरने वालों का आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। स्थानीय पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है।

इसके अतिरिक्त, मध्य इजराइल के क्षेत्रों में ईरान द्वारा किए गए इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमले से हुए कहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें सायरनों की आवाज के बीच मिसाइलों की बारिश और रिहायशी इलाकों में हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here