पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन: राजनाथ सिंह ने बताया संगठन की रीढ़ प्रशिक्षण

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफल समापन हुआ। समापन सत्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया, जहां उन्होंने संगठन में प्रशिक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया।राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां प्रशिक्षण को संगठन की कार्यशैली का अभिन्न अंग माना जाता है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि जनसंघ के ज़माने से लेकर आज तक, जब भाजपा भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, तब भी हमारे यहां प्रशिक्षण की परंपरा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा और गरीब कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अपरिवर्तित रही है। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति और इन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राजनाथ सिंह के संबोधन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here