छतरपुर में समलैंगिक विवाह का दूसरा मामला: दो सहेलियों ने की शादी, परिजनों को नहीं थी खबर

छतरपुर, मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के मऊसानिया गांव में समलैंगिक विवाह का एक और मामला सामने आया है। यहां की दो सहेलियों, 24 वर्षीय गायत्री रैकवार और 21 वर्षीय क्रांति श्रीवास ने आपस में शादी कर ली है। उन्होंने नौगांव तहसील में अपना शपथ पत्र जमा कर इस संबंध को सार्वजनिक किया है।

शपथ पत्र के अनुसार, गायत्री और क्रांति ने 9 दिसंबर 2023 को ही आपस में समलैंगिक शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। अब वे इस रिश्ते को सार्वजनिक कर अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं।क्रांति श्रीवास (युवती) ने इस संबंध में बताया कि वे अब अपने रिश्ते को खुलकर जीना चाहती हैं।

वहीं, गायत्री के पिता कंछेदी लाल रैकवार ने बताया, “हमें इस बारे में पता नहीं चला। ये दोनों कहीं पर जाती थीं तो साथ ही जाती थीं। आज पता चला कि इन दोनों ने शादी कर ली है।”यह दूसरा मौका है जब नौगांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की युवतियों ने समलैंगिक शादी की है।

गौरतलब है कि भारत में कानून अभी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं देता है। यह मामला एक बार फिर समाज में समलैंगिक संबंधों और उनकी स्वीकार्यता पर नई बहस छेड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here