ट्रंप का फिर दावा: “मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध”, भारत ने फिर किया खंडन

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया।

मुझे पाकिस्तान से प्यार है।” ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “शानदार इंसान” बताया और कहा कि वे भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी पहले ही ट्रंप के इस दावे को खारिज कर चुके हैं, यह स्पष्ट करते हुए कि भारत कभी भी ऐसी किसी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता है और न करेगा। इसके बावजूद, ट्रंप अपनी बात पर कायम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here