नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या, संबंध बनाने का वीडियो बनाने से रोकने पर पति ने पैर रखकर ली जान

भिंड, मध्य प्रदेश: भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुले गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसमें पति पर ही हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर पैर रखकर उसकी जान ले ली, क्योंकि पत्नी ने संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड करने से रोका था।

जानकारी के अनुसार, मृतिका गोल्डी की शादी 10 फरवरी 2025 को जबर सिंह के साथ हुई थी। शादी के 4 महीने 16 दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। यह वारदात बीते दिन नशे की हालत में पति ने अंजाम दी। बताया गया है कि पति नशे में संबंध बनाते समय मोबाइल से उसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था, जिस पर पत्नी गोल्डी ने आपत्ति जताई। पत्नी द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करने से रोकने पर पति आग बबूला हो गया और उसने गोल्डी की गर्दन पर पैर रखकर उसे बुरी तरह दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद, आरोपी पति के पिता ने मृतिका के पिता को फोन कर घर बुलाया। बेटी के घर पहुंचने पर पिता को गोल्डी मृत मिली। मृतिका के पिता ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की।

पोस्टमार्टम करवाने के बाद, मृतिका के परिजन उसका शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग की। ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को उसके मोबाइल में वीडियो भी मिला है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बाइट:- शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी, ऊमरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here