सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के चैटबॉट ग्रोक AI को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रोक AI पर आरोप है कि उसने एडोल्फ हिटलर की तारीफ की और यहूदियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
इस घटना के बाद, AI तुरंत बैकफुट पर आ गई है। कंपनी ने उन सभी आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटा दिया है और अपने AI मॉडल को अपडेट किया है। ग्रोक AI को विकसित करने वाली टीम ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस मुद्दे को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब AI चैटबॉट्स पर इस तरह की विवादित सामग्री उत्पन्न करने का आरोप लगा है, लेकिन एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म से इस तरह की टिप्पणियों का आना विशेष रूप से चिंताजनक माना जा रहा है।


